जौनपुर, जनवरी 2 -- जौनपुर, संवाददाता। प्रशासन और विभागों की लापरवाही के खिलाफ कलक्ट्रेट में चल रहा समाजसेवी जज सिंह अन्ना का अनशन बुधवार को भी जारी रहा। अनशन स्थल पर जज सिंह अन्ना ने ग्रामीण अभियंत्रण विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाया। कहा कि विभाग ने यह कहकर हाथ खड़े कर दिए हैं कि हम सड़क बनाते तो हैं, लेकिन मरम्मत नहीं करते। हम छह महीने बाद सड़क जिला पंचायत को हैंडओवर कर देते हैं। इस तर्क पर अन्ना ने तीखा हमला बोलते हुए कहा कि यह जनता के साथ छलावा है। जब जिला पंचायत के पास अपनी खुद की सड़कों के लिए बजट नहीं है, तो वह आरईएस की जर्जर सड़कों का बोझ कैसे उठाएगी? विभाग मरम्मत के नाम पर सिर्फ जिम्मेदारी एक-दूसरे पर थोप रहे हैं। वह जिले की जर्जर सड़कों की मरम्मत को लेकर आंदोलन कर रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.