समाजसेवी कैलाश बाबू को दी श्रद्धांजलि
बिहारशरीफ, मार्च 31 -- सरमेरा, निज संवाददाता। बाजार स्थित दुर्गा स्थान में सोमवार को 86 वर्षीय समाजसेवी कैलाश बाबू को लोगों ने भावभीनी श्रद्धांजलि दी। मुख्य पार्षद सन्नी कुमार ने बताया कि वे कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। रविवार को सरमेरा बाजार स्थित आवास पर उनका निधन हो गया। मौके पर दुर्गा पूजा समिति के सचिव शरत कुमार गौतम, पप्पू सिंह, रंजीत सिंह उर्फ बबलू सिंह, प्रेम रंजन, रमेश कुमार, कुंदन बाबू, गौरव सिंह, सौरभ सिंह, कन्हैया कुमार, दामोदर प्रसाद सिंह, शत्रुघ्न प्रसाद सिंह, जयराम प्रसाद सिंह, सुबोध ठाकुर, नरेश हलवाई आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.