रांची, जून 20 -- बेड़ो, प्रतिनिधि। देवीटोली निवासी समाजसेवी रामनवमी पूजा महासमिति बेड़ो के सचिव विश्वनाथ गोप के लगभग 17 वर्षीय पुत्र अंशु यादव का शनिवार सुबह बीमारी के कारण आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। जानकारी के अनुसार अंशु यादव को जॉन्डिस की बीमारी के चलते दो दिन पूर्व रांची के रानी चिल्ड्रेन अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। परिजनों ने बेड़ो मुक्ति धाम में उनका अंतिम संस्कार किया, जहां पिता ने उन्हें मुखाग्नि दी। मौके पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे और शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...