बलिया, फरवरी 12 -- पूर। श्री हरिवंश बाबा इंटर कॉलेज के संस्थापक/प्रबंधक एवं पंदह ब्लॉक के पूर्व प्रमुख समाजसेवी स्व. ध्रुवजी सिंह की 37वीं पुण्यतिथि पर बुधवार को श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान क्षेत्रीय लोगों के साथ कॉलेज के शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं छात्र-छात्राओं ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया। मुख्य अतिथि पूर्व विधायक संजय यादव ने कहा कि स्व. सिंह एक महान कर्मयोगी और दूरदर्शी समाजसेवी थे। उन्होंने छात्रों से आह्वान किया कि वह स्व. सिंह के जीवन से प्रेरणा लेकर समाज और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाएं। इस दौरान आयोजित नि:शुल्क स्वास्थ्य मेला में सैकड़ों लोगों का चिकित्सकीय और पैथोलॉजिकल जांच के बाद नि:शुल्क दवाएं दी गई। इस मौके पर प्रबंधक प्रह्लाद सिंह, पूर्व प्रधानाचार्य रामायण सिंह, उदयना...