औरंगाबाद, मार्च 22 -- गोह, संवाद सूत्र। गोह प्रखंड के बाजार बर्मा गांव निवासी सह समाजसेवी निरंजन सिंह के निधन पर सुरेंद्र चंद्रवंशी के नेतृत्व में गोह पेंशनर सामुदायिक भवन में शोक सभा का आयोजन किया गया। सभा में उपस्थित लोगों ने दिवंगत के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। वक्ताओं ने कहा कि निरंजन सिंह समाजसेवा के साथ-साथ अध्यात्म से भी गहराई से जुड़े रहे और क्षेत्र में उनकी अलग पहचान थी। समाजवादी नेता सीताराम दुखारी, पूर्व पंसस अजय कुमार चंद्रवंशी, विन्देश्वरी शर्मा, कामदेव चंद्रवंशी, कपिलदेव सिंह, अनुज कुमार चंद्रवंशी, ओमप्रकाश गुप्ता, नरेश चंद्रवंशी उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.