गिरडीह, मार्च 2 -- गांडेय, प्रतिनिधि। गांडेय प्रखंड के फुलझरिया पंचायत के अर्जुन बाद गांव में रविवार को कार्यक्रम आयोजित करके क्षेत्र के समाजसेवी स्व. सरयू नारायण चौधरी की चौथी पुण्यतिथि मनाई गई। इस क्रम में सबसे पहले पुत्र प्रवीण चौधरी सहित अन्य पारिवारिक सदस्यों ने उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण करके उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। पुनः कार्यक्रम में उपस्थित अन्य सदस्यों ने भी स्वर्गीय चौधरी की तस्वीर पर माल्यार्पण करके श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष यदुनंदन पाठक ने कहा कि स्व. चौधरी के कार्यों को भुलाया नहीं जा सकता है। वे आजीवन व्यापार मंडल के अध्यक्ष सहित राम जानकी मंदिर जोगनियाटांड़, पर्वतपुर पैक्स एवं दुर्गा मंदिर कमेटी के अध्यक्ष की जिम्मेदारी भी संभाली थी। स्व. चौधरी की सादगी एवं व्यवहार कुशलता लोगों को ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.