गोरखपुर, जनवरी 28 -- बड़हलगंज, हिंदुस्तान संवाद। पूर्व विधायक विनय शंकर तिवारी ने कहा कि नेशनल इंटर कॉलेज, नेशनल डिग्री कॉलेज, राष्ट्रीय कन्या इंटर कॉलेज व नेशनल बाल विद्या मंदिर के संस्थापक स्व. राम छबीले श्रीवास्तव, राजर्षी स्व. रामकवल शाही व स्व. भृगुनाथ चतुर्वेदी ने क्षेत्र में शिक्षा की अलख जागाई थी। नेशनल इंटर कॉलेज बड़हलगंज के परिसर में सोमवार को शिक्षाविद राम छबीले श्रीवास्तव की मूर्ति का अनावरण करते हुए पूर्व विधायक ने कहा कि आज की तारीख में विद्यालय खोलना या चलाना सामान्य चीज है। किंतु उस जमाने में जब अर्थ, जमीन एवं साधन का अभाव था तब इन त्रिभुर्तियों ने क्षेत्र में विद्यालयों की स्थापना की थी। मेरे ख्याल से गोरखपुर के दक्षिणांचल में यह पहला विद्यालय है जिसकी स्थापना स्वर्गीय राम छबीले श्रीवास्तव ने की थी। आज के छात्र-छात्राएं उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.