सुल्तानपुर, मार्च 22 -- लोकाधिकार सेवा समिति के संस्थापक एवं पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष, वरिष्ठ समाजसेवी स्वर्गीय चन्द्र शेखर शुक्ल 'बेबी भैया' की प्रथम पुण्यतिथि पर सोमवार को रेवारी में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया है। 23 मार्च को आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य लोग, सामाजिक कार्यकर्ता एवं शुभचिंतक शामिल होकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। स्व. शुक्ल अपने सामाजिक कार्यों और जनसेवा के लिए क्षेत्र में विशेष पहचान रखते थे। लोकाधिकार सेवा समिति के अध्यक्ष प्रभाकर चंद्रशेखर शुक्ल,प्रशांत चंद्रशेखर शुक्ल और प्रमुख जयसिंहपुर राहुल चन्द्रशेखर शुक्ल ने बताया श्रद्धांजलि सभा सोमवार सुबह दस से बजे से शुरू हो जायेगी। उन्होने बताया कार्यक्रम में प्रदेश के मंत्रीगण के शामिल होने की संभावना है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.