औरंगाबाद, मई 3 -- स्थानीय लोगों ने लिया भाग औरंगाबाद, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। औरंगाबाद जिला मुख्यालय के महाराणा प्रताप चौक के समीप समकालीन जवाबदेही परिवार एवं औरंगाबाद जिला हिंदी साहित्य सम्मेलन के संयुक्त तत्वावधान में समाजसेवी शिवकुमार सिंह की सातवीं पुण्यतिथि पर एक श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। सभा की अध्यक्षता जिला हिंदी साहित्य सम्मेलन के अध्यक्ष डॉ सिद्धेश्वर प्रसाद सिंह ने की वहीं संचालन मीडिया प्रभारी सुरेश विद्यार्थी ने किया। बताया कि शिवकुमार बाबू ने आजीवन समाजसेवा का व्रत ले रखा था। कई बार पैक्स अध्यक्ष भी निर्वाचित हुए थे जिसके माध्यम से उन्होंने जनता की भरपूर सेवा की थी। समकालीन जवाबदेही के प्रधान संपादक डॉ सुरेंद्र प्रसाद मिश्र एवं प्रोफेसर शिव पूजन सिंह ने कहा कि एक पत्रकार के रूप में उन्होंने निष्पक्ष पत्रकारिता को अपना धर्...