सहरसा, मार्च 21 -- सोनवर्षा राज। प्रखंड के बिराटपुर गांव निवासी एवं भाजपा पश्चिमी मंडल अध्यक्ष वीर अभिमन्यु सिंह के पिता, सेवानिवृत्त लेखापाल व प्रखर समाजसेवी 75 वर्षीय विजय प्रसाद सिंह का शुक्रवार सुबह हृदयाघात से निधन हो गया। वे कुछ दिनों से अस्वस्थ थे। उनके निधन से गांव में शोक की लहर दौड़ गई। कई जनप्रतिनिधियों व सामाजिक कार्यकर्ताओं ने गहरी संवेदना व्यक्त कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...