समाजसेवी कपिल त्यागी ने रालोद की सदस्यता ली
बागपत, सितम्बर 10 -- खेकड़ा। समाजसेवी कपिल त्यागी ने बुधवार को राष्ट्रीय लोकदल की सदस्यता ग्रहण कर ली। अब वे जयंत चौधरी के नेतृत्व में समाजसेवी कार्य करेंगे। बुधवार को दिल्ली में रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री चौधरी जयन्त सिंह की मौजूदगी में बागपत के समाजसेवी कपिल त्यागी पार्टी में शामिल हो गए। जनपद में करीब चार वर्ष से खेलकूद को प्रोत्साहन देने, प्रयागराज कुम्भ से गंगाजल लाकर जनपद के गांव गांव में वितरण कराने, नशे के विरूद्ध जनजागरण अभियान चलाने वाले कपिल त्यागी ने अब राजनीति में कदम रखा है। इस दौरान संगठन महासचिव त्रिलोक त्यागी, पूर्व जिलाध्यक्ष डा. जगपाल तेवतिया, युवा नगर अध्यक्ष अमित धामा, युवा जिलाध्यक्ष राहुल धामा आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.