सहारनपुर, दिसम्बर 3 -- पुलिस प्रशासन को महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान करने वाले समाजसेवियों और एसपीओ को बुधवार को सम्मानित किया गया। पुलिस लाइन स्थित कार्यालय में एसएसपी आशीष तिवारी ने प्रशस्ति पत्र देकर सभी सहयोगियों को सम्मानित किया और उनके योगदान की सराहना की। एसएसपी आशीष तिवारी ने कहा कि शोभायात्रा, कांवड़ यात्रा, ईद, मोहर्रम, दशहरा, दीपावली, नगर कीर्तन या अन्य पर्व में यह टीम हमेशा पुलिस प्रशासन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करती है। सम्मानित होने वालों में आरिफ़ खान बिन अब्दुल हफीज़, सरदार देवेंद्र सिंह, पवन अग्रवाल, मोहम्मद आलम, विशाल शर्मा, माजिद खान, समीर अंसारी, गोरव शर्मा, नौशाद अंसारी, मोहम्मद रफ़ी, अनवर मलिक, मोहम्मद सरफराज़, आसिम खान, मोहम्मद मूसा अली, हस्सान राणा, अनुज अग्रवाल, सचिन पांचाल और अब्दुल कलीम आदि शामिल रहे।
हिंदी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.