कानपुर, अप्रैल 12 -- सरसैय्याघाट पर समाजसेवी ऑटो चालक राकेश कुमार सोनी के नेतृत्व में रविवार को सफाई अभियान चलाया गया। घाटों व नदी किनारे जमा गंदगी को इकट्ठा किया। राकेश सोनी ने बताया कि हर रविवार को गंगा किनारे सफाई का अभियान चलता रहेगा। सफाई अभियान में रूप सिंह एडवोकेट, सीमा शर्मा, पूजा गौतम, मीना सक्सेना, अजय पाठक, शिव प्रताप सिंह परिहार, हर्ष तोमर, नीतू गौतम, कृष्णकांत शुक्ला, सागर सोनी आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...