समाजसेवियों ने राहगीरों को पिलाया शरबत
कौशाम्बी, मई 19 -- ज्येष्ठ माह की भीषण गर्मी को देखते हुए मंगलवार को सुभाष नगर सैनी में व्यापारियों एवं समाजसेवियों ने राहगीरों के लिए शरबत वितरण कार्यक्रम आयोजित किया। आने-जाने वाले लोगों को ठंडा शरबत पिलाकर उन्हें गर्मी से राहत पहुंचाई। समाजसेवियों ने बताया कि अधिक माह मिलाकर जेष्ठ मास में पड़ने वाले सभी आठ मंगलवार को लगातार शरबत वितरण का कार्यक्रम आयोजित कराया जाता रहेगा और अंतिम मंगलवार को विशाल भंडारे का आयोजन कराया जाएगा। इस मौके पर राहुल साहू, सर्वेश साहू, आशू केसरवानी, सैफी, गुंजन, पवन आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- बड़े मंगल पर जगह-जगह भंडारे, श्रद्धालुओं को बांटा शरबत
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.