बिहारशरीफ, मई 17 -- बिहारशरीफ, निज संवाददाता। शहर के खंदकपर मोहल्ला में रविवार को समाजसेवियों ने बैठक कर कई समस्याओं पर चर्चा की। इसमें लोकतंत्र, संविधान, चुनाव, पेपर लीक और यूजीसी पर विशेष चर्चा की गई। किसान नेता चंद्रशेखर प्रसाद ने कहा कि चुनाव की आड़ में ईवीएम द्वारा लोकतंत्र को खत्म किया जा रहा है। संविधान खतरे में है। देश के महत्वपूर्ण परीक्षा के पेपर लीक किए जा रहे हैं। छात्र युवा परेशान हो रहे हैं। नेता लोग खुद काफिला के साथ चल रहे हैं। आम अवाम से निजी वाहनों का परिचालन कम करने की अपील की जा रही है। लोगों ने महंगाई पर अंकुश लगाने व बेरोजगारी और भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने की मांग की। यह भी पढ़ें- नीट पेपर लिक के विरोध में आम आदमी पार्टी ने केन्द्र सरकार का फूंका पुतला बैठक में अतिपिछड़ा दलित अल्पसंख्यक संघर्ष मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष...