गाजीपुर, मई 3 -- रेवतीपुर, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के युवराजपुर गांव में शनिवार रात भजन संध्या और समाजसेवी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सैकड़ों लोगों की भागीदारी ने इसे यादगार बना दिया। मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद डॉ. संगीता बलवंत ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले समाजसेवियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया। सम्मानित होने वालों में लावारिस शवों के अंतिम संस्कार में योगदान देने वाले कुंवर विरेन्द्र सिंह, पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय शिक्षक रणधीर यादव, नियमित रक्तदान करने वाले दीप शर्मा और उत्थान फाउंडेशन के वनवासी बच्चों सहित कई अन्य समाजसेवी शामिल रहे。

समाजसेवा का महत्व डॉ. संगीता बलवंत ने कहा कि समाजसेवा सबसे बड़ा धर्म है और ऐसे कार्य करने वाले लोग समाज के लिए प्रेरणास्रोत होते हैं। उन्होंने बताया...