अररिया, अप्रैल 11 -- जोगबनी, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि मारवाड़ी सेवा सदन विराटनगर का रजत जयंती समारोह का भव्यता पूर्वक आयोजन हुआ। कार्यक्रम में समाज के गणमान्य व्यक्तियों, बुद्धिजीवियों एवं स्थानीय नागरिकों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। समारोह के मुख्य अतिथि कोशी प्रदेश प्रमुख परशुराम खापुङ थे। उन्होंने अपने संबोधन में संस्था के 25 वर्षों के सामाजिक योगदान की सराहना करते हुए कहा कि मारवाड़ी सेवा सदन ने समाजसेवा एवं सांस्कृतिक गतिविधियों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इस अवसर पर नव-निर्मित 'रजत मंडप' का विधिवत उद्घाटन किया गया तथा 'रजत जयंती स्मारिका' का विमोचन भी हुआ। कार्यक्रम के दौरान संस्था के पूर्व अध्यक्षों एवं विशिष्ट योगदान देने वाले सदस्यों को सम्मानित किया गया, जिससे माहौल भावुक और प्रेरणादायक बन गया। संस्था के अध्यक्ष नन्द किशोर राठी एव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.