संभल, अप्रैल 10 -- शहर के एनकेबीएमजी कॉलेज में रेंजर्स के शिविर में छात्राओं ने विभिन्न प्रकार की गांठें बांधना, ब्रिज व मीनार बनाना सीखा। कार्यक्रम की शुरुआत प्राचार्या प्रोफेसर अलका रानी अग्रवाल, जिला संगठन आयुक्त मीनू भारती (गाइड), डॉ. मनीषा अग्रवाल (प्रभारी रेंजर्स प्रथम इकाई) एवं डॉ. इमराना (प्रभारी रेंजर्स द्वितीय इकाई) ने ध्वजारोहण से की। प्राचार्या प्रो. अलका रानी अग्रवाल ने कहा कि छात्राओं को बेहतर प्रशिक्षण लेकर भविष्य में समाजसेवा के लिए सदैव तत्पर रहना चाहिए। जिला संगठन आयुक्त मीनू भारती ने रेंजर्स को एडवेंचर कैम्प में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया। छात्राओं को स्वास्थ्य एवं आपदा प्रबंधन से जुड़ा प्रशिक्षण दिया गया। इसमें बीपी-6, सीपीआर देना, सीटी के संकेत, विभिन्न प्रकार की गांठें बांधना, ब्रिज व मीनार बनाना, कमल का फूल बन...