बलरामपुर, अक्टूबर 6 -- बलरामपुर। एमएलके पीजी कॉलेज के समाजशास्त्र विभाग की ओर से मंगलवार को अकादमिक शोध लेख लेखन विषय पर व्याख्यान आयोजित किया गया। मुख्य वक्ता मनोविज्ञान विभाग के डॉ. राजर्षि मणि त्रिपाठी ने विद्यार्थियों को शोध लेख तैयार करने की प्रक्रिया की जानकारी दी। उन्होंने विषय चयन, शीर्षक निर्धारण, उद्देश्य, शोध पद्धति, आंकड़ों के विश्लेषण और निष्कर्ष के बारे में विस्तार से बताया। कार्यक्रम में करीब 100 से 150 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। इस दौरान महाविद्यालय के शिक्षक मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...