समाजशास्त्र विभाग में विद्यार्थी सहयोग शिविर
दरभंगा, सितम्बर 30 -- दरभंगा। लनामिवि के समाजशास्त्र विभाग में मंगलवार को विद्यार्थी सहयोग शिविर का आयोजन विभागाध्यक्ष सह संकायाध्यक्ष प्रो. ध्रुव कुमार के दिशा-निर्देशन में किया गया। शिविर के दौरान छात्र-छात्राओं ने अपनी विभिन्न समस्याओं एवं सुझावों को विभागाध्यक्ष के समक्ष रखा। विद्यार्थियों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना गया तथा उनके शीघ्र निराकरण का आश्वासन दिया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. लक्ष्मी कुमारी ने किया। इस अवसर पर समाजशास्त्र विभाग की सहायक प्राध्यापिका डॉ. सुनीता कुमारी, सहायक प्राध्यापक डॉ. प्रमोद गांधी सहित कुल 87 छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.