मधुबनी, अगस्त 22 -- मधुबनी,एसं। एलएनएमयू के परीक्षा विभाग के निर्देश पर जिले के 13 परीक्षा केन्द्रों पर शनिवार को स्नातक चतुर्थ सेमेस्टर (वर्ष 2024-2028) के विज्ञान वाणिज्य एवं कला संकाय के माइनर सब्जेक्ट के अंतर्गत प्रथम पाली में समाजशास्त्र,फारसी, प्राचीन भारतीय इतिहास, श्रम एवं समाज कल्याण,दर्शनशास्त्र एवं भूगोल विषयों की परीक्षा हुई। द्वितीय पाली में माइनर सब्जेक्ट के अंतर्गत अंग्रेजी,हिंदी, औद्योगिक संबंध मैनेजमेंट अकाउंटिंग एवं कंज्यूमर विहेवियर विषयों की परीक्षा हुई। आरके कॉलेज परीक्षा केंद्र पर प्रथम पाली में माइनर सब्जेक्ट के अंतर्गत समाजशास्त्र विषय की परीक्षा दे रही परीक्षार्थी रूपा कुमारी, सुनीता कुमारी, वरुण राय, अखिलेश कुमार ने कहा कि विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग द्वारा हम लोगों से समाजशास्त्र विषय में आसान प्रश्न पूछे गए ...