समाजशास्त्र की परीक्षा 18 और संस्कृत की 23 अक्तूबर को
हरिद्वार, सितम्बर 27 -- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की ओर से उत्तराखंड विशेष अधीनस्थ शिक्षा (प्रवक्ता संवर्ग समूह-ग) सेवा (सामान्य शाखा एवं महिला शाखा) परीक्षा-2025 के तहत अक्तूबर में दो विषयों की मुख्य लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी। समाजशास्त्र विषय की परीक्षा 18 अक्तूबर और संस्कृत विषय की परीक्षा 23 अक्तूबर को होगी। दोनों परीक्षाएं वस्तुनिष्ठ प्रकार की होंगी। समाजशास्त्र विषय के अभ्यर्थी एक अक्तूबर से, जबकि संस्कृत विषय के अभ्यर्थी आठ अक्तूबर से अपना प्रवेश-पत्र डाउनलोड कर सकेंगे। प्रवेश-पत्र आयोग की वेबसाइट से डाउनलोड किए जा सकते हैं। आयोग ने स्पष्ट किया है कि अभ्यर्थियों को प्रवेश-पत्र डाक से अलग से नहीं भेजे जाएंगे। परीक्षा में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों को प्रवेश-पत्र में दिए गए निर्देशों का पालन करना होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.