आरा, जुलाई 1 -- आरा। श्रीकृष्ण चेतना समिति सभागार में भारत सरकार के पूर्व मंत्री, सामाजिक न्याय के पुरोधा शरद यादव की जयंती पर समारोह प्रो वीरेंद्र राय की अध्यक्षता में अयोजित किया गया। संचालन प्रो विजय सिंह मुखिया ने किया। उद्घाटन बोल पचासी अधिकार मंच के वरिष्ठ नेता नंद किशोर यादव ने उनके तैल चित्र पर माल्यार्पण कर किया। नंद किशोर यादव ने कहा कि शरद यादव समाज वाद के प्रखर प्रहरी एवं राजनीति आंदोलन के अग्रदूत थे। उन्होंने समता मूलक समाज, आर्थिक गैरबराबरी की लड़ाई सदन से लेकर सड़क तक आजीवन लड़ी। प्रो वीरेंद्र राय ने कहा कि शरद यादव तीन राज्यों से प्रतिनिधित्व करने वाले अपने समय के पहले नेता थे। विजय सिंह मुखिया ने कहा कि शरद यादव के समाज के लिए किए गए कार्यों को भुलाया नहीं जा सकता है। सभा को यादव राम सकल सिंह भोजपुरिया, डॉ राजेन्द्र त्याग...