आरा, जून 19 -- जयंती मनी आरा। शहर के जीरोमाइल स्थित नारायण कॉम्पलेक्स में बोल पचासी अधिकार मंच की ओर से गुरुवार को अमरदीप ब्यास की अध्यक्षता में मंडल मसीहा चौकीदार-दफदार के उद्धारक पूर्व सांसद राम अवधेश सिंह का जयंती समारोह आयोजित किया गया। संचालन डॉ राजेंद्र त्यागी ने किया।

जयंती समारोह का उद्घाटन उद्घाटन भारत सरकार के पूर्व मंत्री देवेन्द्र यादव ने उनके तैलचित्र पर माल्यार्पण कर किया। कहा कि राम अवधेश सिंह समाजवाद के प्रखर प्रहरी और राजनीतिक आंदोलन के अग्रदूत थे। उनका पूरा जीवन संघर्ष में बीता था। सरकार में रहते हुए भी उन्होंने सरकार के विरोध में आंदोलन कर अपने अधिकारों को मनवाने पर सरकार को मजबूर कर दिया था। मुंगेरी लाल आयोग को लागू कराने की बात हो या फिर मंडल आयोग के गठन कर उसे लागू करवाने में उनकी भूमिका थी। उन्होंने चौकीदार और दफाद...