खगडि़या, मार्च 24 -- खगड़िया। एक प्रतिनिधि शहीदे आजम भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव का 95 वीं शहादत दिवस एवं डॉ राममनोहर लोहिया की 116 वीं जयंती जिले के अलौली श्री युवक प्रखंड पुस्तकालय एवं संपर्क कार्यालय खगड़िया में देश बचाओ अभियान, फरकिया मिशन, महिला विकास सेवा संस्थान, मिशन सुरक्षा परिषद, विश्व मानवाधिकार संघ के संयुक्त तत्वाधान में मनाया गया। इस अवसर पर महापुरुषों के तैल चित्र पर माल्यार्पण पुष्पांजलि समर्पित कर कोटि-कोटि नमन एवं याद किया गया तथा उनके जीवनी व्यक्तित्व कृतित्व से सीख लेकर उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए देश बचाओ अभियान के संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष किरण देव यादव ने कहा कि शहीदे आजम भगत सिंह राजगुरु सुखदेव सच्चे अर्थों में क्रांतिकारी, स्वतंत्रता संग्राम के महान सपूत थे। उन्होंने कहा कि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.