आरा, फरवरी 8 -- जयंती मनी तरारी, संवाद सूत्र। स्थानीय प्रखंड परिसर में सीएचसी के सामने जगदेव प्रसाद की प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन समर्पित कर उनकी 104वीं जयंती समारोहपूर्वक मनाई गई। नेतृत्व जगदेव कमिटी के अध्यक्ष अजीत मेहता ने किया। कहा कि जगदेव बाबू समाजवादी विचार के पुरोधा थे। उन्होंने शोषित, वंचित और गरीबों के अधिकार के लिए जीवनपर्यंत संघर्ष किया था। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी के कार्यकाल 2001 में डाक टिकट जारी कर पहली बार उनको राजकीय सम्मान दिया गया था। सुमेर सिंह कुशवाहा, शिवाधार सिंह, विनोद कुशवाहा, अजय मेहता, विजय कुमार, जदयू के जिला सचिव उमाकांत सिंह, देवीदयाल सिंह , शिवकुमार सिंह, श्याम सुंदर सिंह, सत्यनारायण साह, भिखारी यादव, भूली सिंह, महेंद्र मेहता सहित अन्य ने भी श्रद्धासुमन अर्पित किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.