जहानाबाद, मार्च 28 -- मखदुमपुर, निज संवाददाता स्वतंत्रता सेनानी विजय कुमार की 100वीं जयंती मखदुमपुर में श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर शनिवार को आयोजित समारोह में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर उन्हें नमन किया और उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व को याद किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे राज्य सरकार के पूर्व मंत्री डा अनिल कुमार ने विजय बाबू को समाजवादी विचारधारा का सच्चा प्रतिनिधि बताया। उन्होंने कहा कि उन्हें कई बार विजय कुमार से मिलने और उनके विचारों को करीब से समझने का अवसर मिला। पूर्व मंत्री ने कहा कि विजय बाबू ने देश की आजादी की लड़ाई में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। मात्र 16 वर्ष की आयु में वे भारत छोड़ो आंदोलन में कूद पड़े और कई बार जेल भी गए। आजादी के बाद भी उन्होंने अपने सिद्धांतों से कभी समझौता नहीं किया और समा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.