मधुबनी, मार्च 28 -- बिस्फी,निज प्रतिनिधि। प्रखंड सोहास गांव निवासी समाजवादी नेता एवं प्रखर वक्ता प्रो शिवनाथ मेहता का निधन 72 वर्ष की उम्र में शनिवार को हो गया। आकस्मिक निधन पर स्थानीय स्तर पर शोक व्याप्त है। निधन पर जनता दल यू के प्रदेश महासचिव राजेन्द्र प्रसाद कुशवाहा, सीमा मंडल अधिवक्ता वैद्यनाथ प्रसाद, कुशेश्वर प्रसाद कुशवाहा,लाल बाबू सिंह ,संतोष कुमार सिंह, रमाकांत सिंह, जगदेव महतो, रामविलास आदि लोगों ने गहरा शोक प्रकट किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...