समाजवादी लोहियावाहिनी के जिला उपाध्यक्ष बने तेजवीर सिंह
हाथरस, जून 17 -- सादाबाद। समाजवादी लोहियावाहिनी के जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र उर्फ मलिक यादव ने क्षेत्र के गांव गढ़ उमराव निवासी तेजवीर सिंह पुत्र देवकीनंदन को संगठन का जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किया है। नियुक्ति की घोषणा करते हुए जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र यादव ने उम्मीद जताई कि तेजवीर सिंह पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के साथ संगठन को मजबूत बनाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। उन्होंने कहा कि युवाओं को संगठन में जिम्मेदारी देकर पार्टी को और अधिक सशक्त बनाया जा रहा है। जिला उपाध्यक्ष बनाए जाने पर तेजवीर सिंह का पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने स्वागत किया तथा उन्हें शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर प्रबल प्रताप सिंह सहित कई पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- समाजवादी लोहियावाहिनी के जिला उपाध्यक्ष बने तेजवीर सिंह नियुक्ति की खबर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.