अलीगढ़, जून 7 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता समाजवादी पार्टी ने शनिवार को 90 वार्ड के अध्यक्षों की घोषणा की। महानगर कैम्प कार्यलय तसवीर महल पर हुई बैठक में वार्ड अध्यक्षों को पूर्व विधायक जफर आलम मनोनयन पत्र सौंपा।विधानसभा चुनाव से पहले सपा वार्डों को मजबूत करने की कोशिश में लगी हुई है। पूर्व विधायक जफर आलम ने नव नियुक्त वार्ड अध्यक्ष को मनोनीत पत्र सौंपे। पूर्व विधायक ज़फ़र आलम ने कार्यकर्ताओं को निर्देशित किया कि 2027 के विधानसभा चुनाव में युद्ध स्तर पर कड़ी मेहनत करें। भाजपा से प्रदेश को मुक्त कराएं और सपा को स्थापित करें। महानगर अध्यक्ष अब्दुल हमीद घोसी ने बताया कि महानगर के 90 वार्डो में नाव नियुक्ति अध्यक्ष घोषित किए गए हैं। यह भी पढ़ें- जनसमस्याओं को लेकर 16 से सपा की पीडीए संदेश यात्रा अब्दुल हमीद घोसी ने कहा 2027 के विधानसभा चुनाव की त...