रुडकी, अप्रैल 22 -- ​मंगलौर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार भाटी के मंगलौर आने पर बुधवार को पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। गायत्री कॉलोनी स्थित श्रमसभा के जिला अध्यक्ष महेंद्र प्रसाद यादव के आवास पर आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं के साथ अपने नेता का अभिनंदन किया। राजकुमार भाटी ने कहा समाजवादी पार्टी हमेशा से ही मजलूमों, किसानों और श्रमिकों की आवाज रही है। आज देश और प्रदेश को उस राजनीति की जरूरत है जो नफरत के बजाय विकास और भाईचारे पर आधारित हो। हमारे कार्यकर्ता ही हमारी असली ताकत हैं। जिस तरह का उत्साह मंगलौर में देखने को मिल रहा है, उससे स्पष्ट है कि जनता अब बदलाव की ओर देख रही है। यह भी पढ़ें- सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता भाटी ने साबिर पाक में पेश की चादर और फूल जिला अध्यक्ष महेंद्र प्रसाद यादव ने ...