हरिद्वार, जनवरी 22 -- उत्तराखंड की राजनीति में समाजवादी पार्टी ने चौंकाने वाला प्रयोग किया है। सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने हरिद्वार के महंत शुभम गिरि को उत्तराखंड का कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया। संत समाज से जुड़े 35 वर्षीय शुभम को यह जिम्मेदारी देकर पार्टी ने धार्मिक पृष्ठभूमि और युवा नेतृत्व को साधने की रणनीति साफ कर दी है। हरिद्वार के खड़खड़ी क्षेत्र में रहने वाले शुभम गिरि ने संस्कृत से आचार्य और वैदिक शिक्षा हासिल की है। वे लंबे समय से समाजवादी पार्टी से जुड़े हुए हैं और संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। जिम्मेदारी मिलने पर शुभम गिरि ने सपा सुप्रीमो का आभार जताते हुए कहा कि पार्टी ने जो विश्वास उन पर जताया है, उस पर वे पूरी ईमानदारी और निष्ठा से खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी की रीति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.