समाजवादी पार्टी ने निकाला कैंडल मार्च
हापुड़, जून 25 -- हापुड़ समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बुधवार देर शाम जिलाध्यक्ष आनंद गुर्जर के नेतृत्व में लखनऊ अग्निकांड में जान गंवाने वाले छात्र-छात्राओं की स्मृति में कैंडल मार्च निकाला। इस दौरान दिवंगत छात्रों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की गई। कैंडल मार्च चौधरी चरण सिंह प्रतिमा स्थल से शुरू होकर नगर पालिका परिषद तक निकाला गया। इस दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया और दिवंगत छात्रों को नम आंखों से श्रद्धांजलि दी।जिलाध्यक्ष आनंद गुर्जर ने कहा कि यह अग्निकांड सुरक्षा व्यवस्थाओं में गंभीर लापरवाही का परिणाम है। उन्होंने कहा कि फायर ब्रिगेड के समय पर न पहुंचने तथा सुरक्षा मानकों की अनदेखी जैसे मामलों की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। यह भी पढ़ें- लखनऊ कोचिंग अग्निकांड म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.