अलीगढ़, फरवरी 19 -- अलीगढ़। समाजवादी पार्टी महानगर के पदाधिकारियों ने बुधवार को रमजान पर सफाई व्यवस्था को लेकर नगर निगम सेवाभवन में नगर आयुक्त को ज्ञापन सौंपा। रमज़ान ,होली ,जैसे त्यौहार को समूचे महानगर में विशेष सफाई ,स्ट्रीट लाइटों, सड़क निर्माण की मांग की। महानगर अध्यक्ष अब्दुल हमीद घोसी ने कहा महेन्द्र नगर कालीदह पर जलभराव, ऊपर कोट पर सड़क निर्माण, शाहजमाल क्षेत्र में अखाड़ा वाला रोड पर पैच वर्क, भुजपुरा में सफाई,जमालपुर ईदगाह, जीवनगढ़ ,रज़ा नगर ,मौलाना आज़ाद नगर,माबूद नगर,स्ट्रीट लाइटों को दुरुस्त किया जाए। इस मौके मनोज यादव, सलामुद्दीन अब्बासी, सन्नी सारस्वत, आमिर आबिद, हफ़ीज़ अब्बासी, विनीत यादव, सुफियान पार्षद, अब्दुल मुत्तलिब, मो आदिल, आसिफ अल्वी, मो तारिक, उस्मान खान मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.