समाजवादी पार्टी के जिला सचिव बने रामाश्रय
चंदौली, मई 12 -- चंदौली। क्षेत्र के नवही गांव निवासी रामाश्रय यादव को समाजवादी पार्टी के जिला सचिव का दायित्व सौंपा गया है। उन्हें यह जिम्मेदारी जिलाध्यक्ष सत्यनरायन राजभर की ओर से नवही स्थित आवास पर आयोजित बैठक को दौरान सौंपी गयी। साथ ही उनके दायित्वों का भी बोध कराया। इस दौरान मौके पर पहुंचे पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर रामाश्रय यादव का स्वागत एवं सम्मान किया किया। जिलाध्यक्ष सत्यनरायन राजभर ने कहा कि समाजवादी पार्टी सर्व समाज की पार्टी है और सभी वर्गों को उचित राजनीतिक प्रतिनिधित्व देने का काम किया है। इस अवसर पर निरंजन कन्नौजिया, दिलीप पासवान, प्रभु नारायण यादव, मुन्ना यादव, लल्लन यादव, अब्बास अंसारी, अवधेश प्रधान, अशोक त्रिपाठी छोटू, सुशील, गोपाल आदि उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.