मुजफ्फर नगर, मार्च 16 -- सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की अनुमति एवं सपा के प्रदेशाध्यक्ष श्यामलाल पाल की संस्तुति के बाद सोमवार को सपा की जिला कार्यकारिणी घोषित की गई। जिला कार्यकारिणी में सोमपाल सिंह कोरी को जिला महासचिव , साजिद हसन को मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र सिंह नीटू को जिला कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया है।सपा जिलाध्यक्ष जिया चौधरी ने कहा कि कार्यकारिणी में पार्टी के लिए लगातार सक्रिय रहकर संघर्ष करने वाले सभी जाति वर्ग का समावेश करते हुए मजबूत कार्यकारिणी गठित की गई है। इसके अलावा चौधरी ओमपाल सिंह,राजेंद्र चौहान, अतर हसन,पंकज सैनी, चौधरी अजय कुमार,आमिर कासिम एडवोकेट,रविकांत त्यागी,गोल्डी अहलावत,रमेश चंद शर्मा को जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। समाजवादी पार्टी जिला सचिव सरदार प्रेमपाल सिंह,मास्टर गयूर प्रधान, जोगेंद्र सैनी,इक...