कटिहार, मार्च 24 -- कटिहार। निज संवाददाता अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा द्वारा जिला कार्यालय में प्रखर समाजवादी नेता डॉ राम मनोहर लोहिया की 116वीं जयंती मनाई गई। अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अरविंद पटेल ने की। उनके चित्र पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि करने के बाद वक्ताओं ने उनकी जीवनी पर प्रकाश डाला। अपर लोक अभियोजक विनोद कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि अपने देश की वर्तमान राजनीतिक एवं सामाजिक परिवेश में उनके विचार प्रासंगिक हैं। भारतीय राजनीति में नई दिशा देने वाले महान सामाजिक चिंतक के रूप में वे याद किए जाते हैं। डॉक्टर लोहिया भारत की जाति व्यवस्था को बड़ी व्याधि मानते थे। इसे जड़ से समाप्त करने के लिए वे संकल्पित थे। समाज के शोषित, पीड़ित, दलित एवं वंचित समाज के उत्थान के लिए संवेदनशील थे। समाजवाद के सजग प्रहरी तथा समाजवादी दल के प्रेरणा ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.