मुजफ्फरपुर, मार्च 14 -- देवरियाकोठी, एसं। पारू थाना क्षेत्र के कोइरिया निजामत पंचायत के पूर्व मुखिया सह समाजवादी नेता महेंद्र भगत की प्रतिमा को तोड़फोड़ कर कालिख पोतने को लेकर बच्चा राम समेत छह लोगों के खिलाफ के दर्ज कराया है। थाने में किए गए शिकायत में महेंद्र भगत के भाई सुरेंद्र भगत ने बताया कि उनके भाई समाजवादी विचारधारा की लड़ाई लड़ते रहे। सैकड़ों भूमिहीन परिवारों को बसाने का काम किया था। उनके निधन के बाद ग्रामीणों के सहयोग से उनका स्मारक बनाया। छह फीट की प्रतिमा स्थापित कराई। 11 मार्च की रात गांव के ही बच्चा राम, दिलीप कुमार समेत अन्य पांच-छह असामाजिक तत्वों ने प्रतिमा को तोड़-फोड़ कर ऊपर के हिस्से में कालिख पोत दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...