मुजफ्फरपुर, फरवरी 6 -- मुजफ्फरपुर, वसं। समाजवादी नेता और जॉर्ज फर्नांडिस के प्रमुख सहयोगियों में से एक कमलेश्वर प्रसाद सिन्हा उर्फ कमलू बाबू की सातवीं पुण्यतिथि सरैयागंज स्थित उनके निवास पर मनाई गई। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने समाजवादी आंदोलन में उनके योगदान को याद किया। वक्ताओं ने कहा कि कमलू बाबू सार्वजनिक जीवन में सुचिता और संघर्ष के प्रतीक थे। सामाजिक सरोकार और शोषित पीड़ित मानवता के लिए वो सदा तत्पर रहते थे। यही कारण था कि समाजवादी आंदोलन और आपातकाल में प्रमुख नेता जॉर्ज फर्नांडिस से उनकी मित्रता अंत समय तक कायम रही। श्रद्धांजलि देने वालों में प्रमुख रूप से बिहार सरकार के पूर्व मंत्री सुरेश कुमार शर्मा, पूर्व पार्षद गणेश भारती, हरिओम कुशवाहा नरेंद्र पटेल, सुबोध कुमार सिंह, शिशिर कुमार नीरज, राजेंद्र पटेल, मेंहदी हसन, इरफान दिलकश, देव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.