अलीगढ़, जुलाई 24 -- अलीगढ़। वरिष्ठ संवाददाता। समाजवादी छात्र सभा महानगर अध्यक्ष मोहसिन मिवाती एवं मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के प्रदेश सचिव एड. इमरान पठान ने गुरूवार को नई दिल्ली स्थित आवास पर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मिलने पहुंचे। दोनों नेताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को बताया कि अलीगढ़ में सपा कार्यकर्ताओं के साथ कथित पुलिस कार्रवाई और बार-बार की जा रही पूछताछ से कार्यकर्ताओं में चिंता है। लोकतांत्रिक तरीके से जनहित के मुद्दे उठाने वाले समाजवादियों को लगातार परेशान किये जाने का मुद्दा उठाया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है और समाजवादी पार्टी जनहित एवं लोकतांत्रिक मूल्यों के लिए हमेशा खड़ी रहेगी। यह भी पढ़ें- जंतर-मंतर प्रकरण पर सपा का सरकार पर हमला, छात्रों के मुद्दे पर घेरा यह भी पढ़ें- Sonbhadra...