समाजवादी छात्र सभा ने एबीवीपी के खिलाफ की कानूनी कार्रवाई की मांग
बरेली, अप्रैल 2 -- बरेली। समाजवादी छात्र सभा ने बरेली कॉलेज में पूर्व चीफ प्रॉक्टर डॉ. आलोक खरे के साथ हुए अभद्र व्यवहार के मामले में कार्रवाई की मांग की है। गुरुवार को जिला अध्यक्ष अविनाश मिश्रा के नेतृत्व में छात्र सभा के पदाधिकारियों ने प्राचार्य प्रो. ओपी राय से कार्रवाई की मांग की। छात्र नेताओं ने आरोप लगाया कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कुछ छात्र नेताओं ने डॉ. खरे के साथ धक्का-मुक्की और अभद्रता की, जो शिक्षा व्यवस्था पर हमला है। उन्होंने कॉलेज परिसर में छात्र नेताओं के वाहनों पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की मांग भी की। इसके साथ ही सीओ प्रथम को प्रार्थना पत्र देकर मामले में कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.