समाजवादी छात्रसभा ने परीक्षा नियंत्रक को सौंपा ज्ञापन
आगरा, मई 16 -- समाजवादी छात्र सभा के जिला महासचिव तेजू यादव ने छात्र-छात्राओं के साथ विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने एलएलबी और बीए एलएलबी परीक्षाओं की तिथियां आगे बढ़ाने की मांग की। छात्रों ने बताया कि विश्वविद्यालय परीक्षाओं की तिथियां उत्तर प्रदेश पुलिस, टीजीटी-पीजीटी, रेलवे और एसएससी की प्रतियोगी परीक्षाओं से टकरा रही हैं। ज्ञापन में विकाश यादव, तनुज खिरवार, प्रवीण चौधरी, भूमि यादव, काजल, जितेंद्र, साहिल, रचित, मौसम, श्रेया, गौतम और सैकड़ों छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.