मऊ, अप्रैल 24 -- मधुबन, हिन्दुस्तान संवाद। तहसील क्षेत्र के फतहपुर मंडाव में गुरुवार को समाजवादी गोष्ठी का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी की राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व विधान परिषद सदस्य लीलावती कुशवाहा ने कहा कि भाजपा राज में गांव सुरक्षित नहीं है और शहर भी सुरक्षित नहीं है। कहा कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष हमेशा जनता की भावनाओं का ध्यान रखते हैं। सरकार पर आरोप लगाया कि अब वोट केवल पंूजीपति ही सरकार को देंगे, पीडीए के लोगों का वोट सरकार को नहीं चाहिए। गोष्ठी में ज्ञानती राजभर, गुड़िया राजभर, लालजी मौर्य, आयूष मौर्य, मीना चौहान, प्रमोद कुमार मौर्य, ममता चौहान, रामप्यारी, रावत, सुमन राजभर, नीलम यादव आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.