समाजवादियों ने पैदल मार्च कर राज्यपाल के नाम डीएम को सौंपा ज्ञापन
मथुरा, जून 29 -- समाजवादी पार्टी बाबा साहब अंबेडकर वाहिनी के तत्वावधान में होटल, गेस्ट हाउस एवं कोचिंग सेंटरों पर प्रशासन द्वारा बिना नोटिस और सुनवाई के सीलिंग किए जाने के विरोध में राजकीय छात्रावास से जिला मुख्यालय तक पैदल मार्च निकाला गया। प्रदर्शन के बाद राज्यपाल के नाम तीन सूत्रीय ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा गया। मथुरा-वृंदावन विधानसभा प्रत्याशी अनिल अग्रवाल ने कहा कि प्रशासन की कार्रवाई से होटल, गेस्ट हाउस और कोचिंग सेंटरों में कार्यरत कर्मचारी व शिक्षक बेरोजगार हो गए हैं। दो जुलाई से प्रस्तावित यूपी-टीईटी परीक्षा से पहले हजारों छात्रों का भविष्य प्रभावित हुआ है। उन्होंने सीलिंग से प्रभावित कर्मचारियों एवं शिक्षकों को तत्काल भरण-पोषण भत्ता दिए जाने की मांग की। डा. राजेंद्र प्रसाद लोधी, महानगर उपाध्यक्ष देवेन्द्र निषाद तथा महानगर महासच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.