समाजवादियों के नामों का हो रहा गलत इस्तेमाल : अरुण
पटना, मार्च 23 -- प्रदेश राजद महासचिव भाई अरुण कुमार ने कहा कि देश-प्रदेश में समाजवादियों के नामों का राजनीतिक इस्तेमाल हो रहा है। सोमवार को जारी बयान में राजद नेता ने कहा कि महापुरुषों को जयंती और पुण्यतिथि पर याद किया जाता है, लेकिन अगले ही दिन उनको भुला दिया जाता है। यह एक तरह से फैशन सा बन गया है। समाजवाद के रास्ते पर चलकर लोगों के जनकल्याण की भावनाओं को समझ कर उनके दुख और दर्द को आत्मसात कर चलने का काम अगर किसी राजनेता ने किया है तो वे लालू प्रसाद रहे। दरअसल राजनीति का व्यवसायीकरण हो गया है। ऐसे में समाजवादियों के बताए रास्ते पर चलने की जहमत कौन उठाए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.