देवघर, मई 17 -- देवघर, प्रतिनिधि। बाबा वैद्यनाथ मंदिर स्थित पंडा धर्मरक्षिणी सभा कार्यालय में रविवार को पतंजलि योगपीठ परिवार एवं पंडा धर्मरक्षिणी सभा की संयुक्त बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता पंडा धर्मरक्षिणी सभा के महामंत्री निर्मल झा एवं पतंजलि योगपीठ भारत स्वाभिमान के जिलाध्यक्ष अनुज कुमार त्यागी ने की। इस दौरान बैठक में पतंजलि परिवार द्वारा नि:शुल्क योग शिविर लगाने के प्रस्ताव को पंडा धर्मरक्षिणी सभा की ओर से सर्वसम्मति से स्वीकृत की गई। साथ ही बमबम बाबा पथ स्थित समाजबाड़ी हंसकुप में 21 मई से सात दिवसीय नि:शुल्क योग शिविर लगाने का निर्णय लिया गया। इस अवसर पर बैठक में योग गुरु शंभू कुमार बरनवाल, लक्ष्मीकांत मिश्र, पंडा धर्मरक्षिणी सभा के अध्यक्ष डॉ. सुरेश भारद्वाज, उपाध्यक्ष चंद्रशेखर खवाड़े, संजय मिश्रा, त्रिलोकी नाथ पांडे, अरूणानंद झा, बाब...