अररिया, अप्रैल 13 -- भरगामा । निज संवाददाता प्रख्यात कथाशिल्पी एवं महान् स्वतंत्रता सेनानी फणीश्वर नाथ रेणु की पुण्य स्मृति दिवस पर शनिवार को रेणु साहित्य परिसर में कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। जेपी विचार मंच के अध्यक्ष सह रेणु साहित्य परिषद के सचिव अजय भारती अकेला की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने उनके साहित्यिक योगदान को याद करते हुए कहा कि उनकी रचनाएं आज भी समाज को दिशा देती है। अपने अध्यक्षीय संबोधन में श्री अकेला ने कहा कि रेणु एक क्रांतिधर्मा लेखक थे। उन्होंने न सिर्फ ब्रिटिश हुकूमत के खिलाफ, बल्कि पड़ोसी देश नेपाल में राणाशाही के खिलाफ प्रजातंत्र की स्थापना की लड़ाई में काफी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिए थे। उनका संपूर्ण जीवन समाज ,साहित्य ,संस्कृति और संग्राम को समर्पित रहा, और आजादी की बलिवेदी प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.