समाज, संस्कृति व संवेदना को व्यक्त करने का माध्यम है रंगमंच
दरभंगा, जून 9 -- राजीव रंजन झा,दरभंगा। लनामिवि के ललित कला संकाय अंतर्गत स्नातकोत्तर संगीत एवं नाट्य विभाग के तत्वावधान में पांच दिवसीय रंगमंचीय कार्यशाला कहानी और रंगमंच का सोमवार को शुभारंभ हुआ। 12 जून तक चलने वाली इस कार्यशाला में विद्यार्थियों एवं रंगकर्मियों को रंगमंच की विविध विधाओं, अभिनय कला तथा नाट्य प्रस्तुति की बारीकियों से अवगत कराया जाएगा। इस अवसर पर कार्यशाला की संयोजक सह विभागाध्यक्ष डॉ. लावण्य कीर्ति सिंह काव्या ने कहा कि रंगमंच केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं है, बल्कि यह समाज, संस्कृति और मानवीय संवेदनाओं को अभिव्यक्त करने का एक सशक्त साधन है। उन्होनें कहा कि कहानी और रंगमंच का संबंध अत्यंत गहरा है तथा किसी भी कहानी को जीवन्त रूप प्रदान करने में रंगमंच महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। ऐसी कार्यशालाएं विद्यार्थियों की रचनात्मक क्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.