बिहारशरीफ, जनवरी 29 -- शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। समाचार संकलन के लिए सदर अस्पताल गये पत्रकार धर्मेन्द्र कुमार के साथ वहां के चिकित्सक डॉ विकास कुमार द्वारा दुर्व्यवहार किया गया है। पत्रकार को धक्का दे दिया गया और मोबाइल छीनने का भी प्रयास किया गया। श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने इसकी कड़ी निंदा की है और सिविल सर्जन व एसीएमओ से दोषी डॉक्टर के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग की है। संघ के जिलाध्यक्ष अजीत कुमार सिंहा ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों द्वारा डॉक्टर पर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया गया है। यदि कार्रवाई नहीं हुई तो संघ की ओर से आंदोलन किया जायेगा। एसीएमओ डॉ अशोक कुमार सिंह ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...