भागलपुर, मार्च 6 -- नाथनगर। हिन्दुस्तान प्रतिनिधि समाचार पत्र विक्रेता मजदूर संघ ने होली मिलन समारोह आयोजित किया। अध्यक्ष मानव यादव ने सभी वितरकों से गिले-शिकवे भुलाकर भाईचारे के साथ त्योहार मनाने की अपील की। मौके पर वितरकों ने एक-दूसरे को अंगवस्त्र भेंट कर गुलाल लगाई और मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दीं। बालमुकुंद, किशोर यादव, शालिग्राम यादव, गौतम ठाकुर, शंभू, मृत्युंजय व एनके ने होली गीतों पर जमकर नाचे-गाए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.